फतेहपुर, जनवरी 6 -- चौडगरा। मलवा के रेवाड़ी चौराहा में यूनिटी फ्रेंड ग्रुप द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर फाइनल खेला गया। उन्नाव और खरगुसराय के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में खरगुसराय उतरी। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 99 में ढ़ेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव ने 11 ओवरों में ही सौ रन बनाकर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। श्रेयस की शानदान परफार्मेंस से मैन ऑफ द मैच दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...