गिरडीह, अप्रैल 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा मंदिर परिसर खरगडीहा में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। जमुआ मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने किया। कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति: विधायककार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मंजु कुमारी ने उनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली शक्ति होते हैं। यह उनके निःस्वार्थ समर्पण और दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने की बात कहीं। जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विक...