गिरडीह, जून 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के खरगडीहा मुख्य बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव के कारण बाजार क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या की जानकारी मिलने पर जमुआ प्रमुख मिष्टु देवी के निर्देश पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव एवं बीडीओ अमल कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जलनिकासी की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव ने कहा कि खरगडीहा में जलजमाव की समस्या से जल्द ही निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- कोरी बाजार : जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणो...