खरगडीहा की तीन दवा दुकानों पर कार्रवाई तय, डीआई ने भेजी रिपोर्ट
गिरडीह, सितम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नशीली दवाओं के खिलाफ औषधि निरीक्षक (डीआई)अरूप रतन साहा ने सोमवार को जमुआ प्रखंड में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई दवा दुकानों में पुलिस बल के साथ जांच की। खरगडीहा में नाज़ फार्मा, बंटी फार्मा और दुर्गा मेडिकल की जांच में गंभीर खामियां पाई गई। डीआई ने बताया कि इन दुकानों में हुई जांच रिपोर्ट तैयार कर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के सहायक निदेशक औषधि को भेजा जाएगा। जहां से इनपर कार्रवाई की वकालत की जाएगी। कहा कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त कारोबारियों पर उनकी पैनी नजर है। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर अभियान चलाया गया और जो आगे भी अभियान जारी रहेगा। गिरिडीह शहर के साथ विभिन्न प्रखंडों के सुदूर ग्रामीण इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है और नशीली दवाओं के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.