मेरठ, अप्रैल 30 -- खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की गुरुवार शाम बारात हेलीकॉप्टर से गई। खरखौदा से दूल्हा केशव त्यागी परिवार के सदस्यों के साथ बारात लेकर हापुड़ जिले के सिखैड़ा पहुंचा। आज सुबह बारात विदा होकर दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर से वापस आएगी। केशव त्यागी के चाचा हरीश त्यागी ने परिवारजनों से बात कर दूल्हा बने केशव की दुल्हनिया मांशी त्यागी को हेलीकॉप्टर द्वारा लाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव को परिवार के सदस्य टाल नहीं सके। सभी की सहमति बनी तो हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर दी गई। गुरुवार शाम खरखौदा में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम पर शाम छह बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा। यह भी पढ़ें- हल्दी-मेहंदी की खुशियों में डूबा था परिवार, मंगल गीतों की जगह क्यों गूंजने लगी चीख-पुकार? इसमें केशव त्यागी परिवार के साथ अपनी बारात लेक...