मेरठ, अप्रैल 2 -- श्री हनुमान जी जन्मोत्सव समिति द्वारा बैंड बाजा व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाल धूमधाम से निकाली गई। रामभक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गुरुवार सुबह मैन बाजार खरखौदा स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान जी को चोला चढ़ाकर शुभारंभ किया। जिसके बाद कस्बा स्थित समस्त मंदिरों में हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। उसके बाद मैन बाजार से बैंड बाजा व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज गौतम व थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने शुभारम्भ किया। समिति अध्यक्ष मंशा राम, पंडित‌ मुन्ना, धर्मबीर ठाकुर, देवक त्यागी, मुनेश सैनी, मूलचंद त्यागी, यगदत्त त्यागी, मनीष बंसल, अमित, आकाश, पुलकित, मुकुल, विजय गुप्ता, नवीन, सेवक, स...