धनबाद, मार्च 22 -- खरखरी ईदगाह मैदान में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत व शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मौके पर खरखरी बस्ती, नवागढ़, माथाटांड़, बुदौरा, फुलारीटांड़, सिनिडीह व बांसजोड़ा समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। खरखरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद करी अकबर ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद इमाम ने देश की तरक्की, अमन-शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इधर बाघमारा मस्जिद में माटीगढ़, हरिणा, डुमरा आदि क्षेत्र से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। मौके पर शेख रहीम, शेख नवाब, शेख डब्लू, शेख खालिद, शेख लाल, हाजी शेख अनवर, मौलाना समीम राजा, मौलाना अशरफ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...