गुमला, मार्च 7 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के खरका गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।कलश यात्रा में युवतियों, बच्चियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पवित्र कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने खरका स्थित दिनकरी नदी से विधि-विधान के साथ जल उठाया और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों के बीच पैदल यात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। पूरे रास्ते भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।मंदिर परिसर पहुंचने पर आचार्य सूर्य नारायण पाठक, विकल्प पाठक और रघुनाथ मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने ...