सराईकेला, अगस्त 31 -- सरायकेला। कोल्हान क्षेत्र में रविवार रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण बोर्ड ने चेतावनी जारी करते हुए निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह आठ बजे खरकई नदी खतरे के निशान से 0.03 मीटर ऊपर बह रही थी। लगातार बारिश के कारण दोपहर 12 बजे तक जलस्तर खतरे के निशान से 1.44 मीटर ऊपर पहुंच गया। ऊपरी क्षेत्रों में 76 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यह भी पढ़ें- खरकई नदी खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में हाई अलर्ट! उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी अंचलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा व...