सराईकेला, अगस्त 31 -- सरायकेला। ओडिशा और कोल्हान क्षेत्र में शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई 19 मिमी बारिश और ओडिशा के रायरंगपुर स्थित बैंकवेल डैम, स्थानीय खरकई डैम से 149.76 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने के बाद तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बैंकवेल डैम रायरंगपुर, ओडिशा में पानी स्तर क्षमता (299 मीटर) से कहीं अधिक 305 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद डैम के 2 गेट खोलकर 43.23 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: खतरा टला, खरकाई का जलस्तर रात से एक मीटर से अधिक घटा खरकई डैम का जल स्तर 299.35 मीटर के सामान्य स्तर को पार कर 313.50 मीटर ...