खम्हरा नदी देशी वाटर पार्क में गाइडलाइन जारी
बोकारो, जून 14 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गर्मी बढ़ने के साथ खम्हरा नदी स्थित देशी वाटर पार्क में स्थानीय सहित पर्यटकों की भीड़ रोज बढ़ रही है। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए गोमिया सीओ आफताब सीओ आफताब आलम ने गाइडलाइन जारी की है। शाम पांच बजे के बाद नदी में स्नान बिल्कुल न करें, फिसलन भरे पत्थरों और गहराई वाले स्थानों से दूर रहें, स्नान के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करें और पानी टंकी के आसपास के इलाकों में तो भूलकर भी न जायें, बच्चों को हमेशा निगरानी में रखें तथा शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन करके स्नान करना सख्त मना है। सीओ ने बताया कि भारी भीड़ और तेज धारा को देखते हुए ये निर्देश सुरक्षा के लिहाज से जारी किए गये हैं। हर साल गर्मी में डूबने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में यहां आने वालों से अपील है कि जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें। अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.