हजारीबाग, फरवरी 3 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया के खम्भवा बिरहोर परिवार के बीच अनाज और नमक वितरण एमओ आनंद तिर्की और पीडीएस दुकानदार अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को किया। प्रत्येक लाभुकों को 35-35 किलोग्राम चावल और 3-3 किलोग्राम नमक का वितरण किया गया। बिरहरों में रेशमी देवी, कारु बिरहोर, मनोज बिरहोर, शुमा देवी, कार्तिक बिरहोर, दिलीप बिरहोर और मंगरी देवी शामिल हैं।एमओ ने लाभुकों को कहा कि खाद्यापूर्ति विभाग से आप सबों के लिए जो राशन उपलब्ध होता है। सीधे आपके घरों तक पहुंचाया जाता है। आप इस राशन का उपयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.