सहरसा, अप्रैल 28 -- सलखुआ, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय आने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। खासकर दूर-दराज गांवों से आने वाले ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और छात्र-छात्राएं पानी की समस्या से काफी परेशान थे। प्रखंड परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को घंटों प्यासे रहना पड़ता था। ऐसे में सोमवार को हिन्दुस्तान में प्रखंड परिसर में प्यास से भटकते लोग शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और इसका त्वरित असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पहल करते हुए प्रखंड परिसर में नया चापाकल लगवाया। यह भी पढ़ें- लालगंज में खराब चापाकलों की मरम्मत जारी सोमवार को चापाकल चालू होते ही लोगों के ...