बोकारो, फरवरी 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। 39 गांवों में 4 दिनों से जलापूर्ति बाधित शीर्षक से गुरुवार को हिन्दुस्तान समाचार पत्र में विस्तार से समाचार प्रकाशन होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर गुरुवार से ही पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। गुरुवार से ही पाईप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू होने से पेटरवार- कसमार के 39 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्या था मामला: पेटरवार-कसमार संयुक्त ग्रामीण पाईप लाइन जलापूर्ति योजना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले चार दिनों से पेयजलापूर्ति बाधित थी, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पाइप लाइन के माध्यम से पेटरवार व कसमार के 39 गांवों में पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.