अंबेडकर नगर, अप्रैल 16 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर मुख्य मार्ग को भियांव दरगाह से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क पर पड़े गड्ढों पर उठे सवालों व खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मंगलवार को हिंदुस्तान ने निर्माण के दौरान उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें सड़क निर्माण में खामियों और जगह-जगह बने गड्ढों की समस्या को उजागर किया गया था। खबर के बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अमितेश कुमार ने बताया कि सड़क को नुकसान गुणवत्ता के कारण नहीं बल्कि भारी वाहनों के आवागमन से हुआ था। यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू किया...