अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में वर्षों से बंद पड़ी 83 लाख की मशीनों के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के सीएमएस से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक धन से खरीदी गई मशीनें उपयोग में क्यों नहीं हैं, इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मशीनों की वर्तमान स्थिति, संचालन में आ रही बाधाएं और जिम्मेदार कारकों का उल्लेख करने को कहा गया है। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने डीएम को भेजी आख्या में बताया कि नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की जांच व उपचार किया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.