लखीसराय, मई 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने से संबंधित मामले का गुरुवार को हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का व्यापक असर दिखा। मामले में सदर अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में जांच टीम का गठन कर मामले का जांच कर रिपोर्ट भी तैयार कर दिया। जिसमें आरोपी सुरक्षा कर्मी जावेद खान को चिन्हित करते हुए दोषी भी ठहराया। ज्ञात तो हिन्दुस्तान अखबार ने सुरक्षा कर्मी द्वारा फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने से संबंधित खबर गुरुवार के अंक में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा, मचा हडकंप शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद महज पांच घंटे के अंदर सारी कार्रवाई पूरी की गई।

जांच टीम का गठन जांच की जिम्मेदारी डॉ निशांत निराला, अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती एवं गार्ड सुपरवाइजर रवि...