गोड्डा, अप्रैल 6 -- कारगिल चौक स्थित चिल्ड्रन्स पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का असर सोमवार को साफ तौर पर देखने को मिला। चार दिनों से अंधेरे और गंदगी में डूबे इस पार्क में आज सुबह से नगर परिषद की टीम ने पहुंचकर विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया। पार्क परिसर में फैले कचरे को हटाने का काम तेजी से किया गया तथा झूलों और आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की गई। ज्ञात हो कि 31 मार्च को रख-रखाव का ठेका समाप्त होने के बाद 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक पार्क पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच गया था। लाइट व्यवस्था ठप हो गई थी और जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया था। इस गंभीर समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।सोमवार सुबह से ही नगर परिषद के सफाई कर्मी पार्क में जुटे नजर आए। पूरे पर...