सासाराम, अप्रैल 22 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के समीप डेहरी-बंजारी एनएच-2सी से सोन नदी स्थित सूर्य मंदिर तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर बुधवार से मरम्मति कार्य शुरू कर दिया गया है। हिन्दुस्तान अखबार ने 22 अप्रैल को सूर्य मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल, एक ही साल में टूटी शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों के भीतर संबंधित संवेदक द्वारा मजदूरों को लगाकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...