सासाराम, जून 6 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू-सरैया मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास आखिरकार पैदल यात्रियों के लिए लिंक पथ बना दिया गया है। यह कार्रवाई आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में पांच जून को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद हुई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- खबर का असर: तिलौथू में निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया लिंक पथपुल का निर्माण और परेशानियाँ विदित हो कि लगभग 32 वर्ष पुराने पुल को नए पुल के निर्माण के लिए तोड़ दिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा पहले कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया था। इसके कारण आसपास के गांवों के लोगों को करीब 15 दिनों तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें ढाई से तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत बीडीओ अंकिता जैन ...