लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई को रोकने के लिए जलकल ने शनिवार को अभियान चलाया। हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद के बाद सुबह जलकल की टीम भूतनाथ मंदिर के पीछे बी-307 क्षेत्र में पहुंची और पेयजल पाइलाइन की जांच शुरू कराई। करीब पांच घंटे तक चले अभियान में कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज मिली, जिससे सीवर का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिलने की आशंका जताई गई। इसे दुरुस्त कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो महीनों से इलाके के घरों में बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा था। यह भी पढ़ें- इंदिरा नगर में नलों से बह रहा सीवर मिला बदबूदार पानी कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण कर लौट जाते थे, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं कि...