साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में अब मरीजों को जरूरी दवाएं मिलेंगी। हालांकि अब भी इनमें कुछ दवा नहीं पहुंची हंै। फिर भी मरीजों को अब सस्ते दर पर यहां जन औषधि केंद्र से अधिकांश दवाएं मिल सकेंगी। तीन महीना से दवा की कमी से गरीब तबके लोग जरूरी दवा के लिए भटक रहे थे। दरअसल, 15 मई 2026 को आपके अपने अखबार दैनिक हिंदुस्तान में जन औषधि केंद्र में जरूरी दवा का अभाव शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने उसपर संज्ञान लिया। सीएस के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन को जन औषधि केंद्र में आवश्यक दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । सीएस के प्रयास से नस से संबधित, बीपी, शुगर, एंटी एलर्जी, कैल्सियम, गैस आदि दर्जन भर दवाओं की आपूर्ति की गई है। जन औषधि केंद्र में अब प्रचुर मात्रा में लगभग सभी दवा उपलब्ध है। इधर, दव...