नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने निवेशकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में 8 अप्रैल 2026 को 10% तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे कंपनी का मार्केट कैप करीब Rs.1,300 करोड़ बढ़ गया। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी की एक अहम तकनीकी उपलब्धि इन-हाउस डेवलप किया गया नया LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी सेल है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये है 60% DA में देरी की असली वजह, जेब पर डालेगी असर? जानिए इसके फायदे और नुकसान कंपनी के फाउंडर भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने जानकारी दी कि यह नया '46100 फॉर्मेट' बैटरी सेल तैयार हो चुका है और अगले क्वॉर्टर से इसे कंपनी के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाएगा। यह बैटरी मौजूद...