गया, अप्रैल 26 -- पतेड़ पंचायत के बसुआ गांव में रविवार दोपहर रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार वजीरगंज सीएचसी में किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के घायल धर्मेंद्र यादव, नंदकुमार यादव, सुनैना देवी, शीलू देवी, शुभम कुमार और काजल देवी ने बताया कि उनकी जमीन से दूसरा पक्ष जबरन रास्ता मांगता है। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। आरोप है कि रविवार को इसी बात पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से रामजनम यादव और मनोज यादव भी घायल हुए हैं।चिकित्सक डॉ. सुमेश कुमार त्यागी ने बताया कि अधिकांश घायलों के सिर में चोट है। एक महिला गर्भवती है, जबकि वृद्ध दंपति नंदकुमार यादव और सुनैना देवी को अधिक रक्तस्राव हुआ है। थानाध्यक्ष नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.