मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अहमदाबाद में 6 एवं 7 जून को आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सेरेब्रल पाल्सी एवं ऑटिज्म चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के प्रिंसराज ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। औराई प्रखंड के रसूलपुर निवासी प्रिंसराज ने एक किलोमीटर साइक्लिंग स्पर्धा में स्वर्ण तथा 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगता श्रेणी के खिलाड़ी प्रिंस ने राष्ट्रीय कोच लालू तुरहा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। संस्था की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- खबर ::राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर के प्रिंस राज ने जीता स्वर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...