मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने खबड़ा स्थित कृष्णानगर से 33 बोतल शराब जब्त की गई। इस दौरान धंधेबाज भाग निकला। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए धंधेबाज सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। दारोगा सोनू कुमार के बयान पर केस दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णानगर में बांस के बने ठाठ में छुपाकर शराब की खेप रखी गई है। पुलिस वहां छापेमारी को पहुंची तो धंधेबाज भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने बताए गए ठिकाने की तलाशी ली तो वहां से शराब की 33 बोतल मिलीं। यह भी पढ़ें- बथान से 1574 लीटर विदेशी शराब बरामद पुलिस का कहना है कि धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...