मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात खबड़ा गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। वह खबड़ा का ही रहने वाला है। बीते साल पांच मार्च को होली की पार्टी के दौरान पिस्टल की बट से मारकर एक युवक को घायल कर देने व मारपीट करने का केस उसके खिलाफ दर्ज कराया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इसके बाद खबड़ा इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...