खबड़ा से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे नेपाली युवक
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के खबड़ा इलाके में आईटीआई व तकनीकी प्रशिक्षण के लिए बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक रह रहे हैं। सोमवार की शाम अफवाह उड़ी कि नेपाली युवकों से रोजगार व नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी को लेकर एक संस्थान के पास हंगामा हुआ है। इसके बाद नेपाली युवक इलाके से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। किराए का मकान खाली कर बैग व झोले लेकर निकलते नेपाली युवक देखे गए। सदर थानेदार ने बताया कि इस तरह की सूचना पर गश्ती दल को खबड़ा भेजा गया, लेकिन किसी तरह के हंगामे की सूचना पुलिस को नहीं मिली। बता दें कि पूर्व में भी यहां पर रह रहे नेपाली युवकों को लेकर आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर पुलिस टीम ने व्यापक स्तर पर जांच की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.