मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के खबड़ा में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में डकैती व हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधी ननकी उर्फ बसंत को बिहार एसटीएफ की टीम ने रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया है। वह वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का रहने वाला है। जिले के टॉप-10 फरार अपराधियों की सूची में वह शामिल था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसपर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

गिरफ्तारी की जानकारी इस बीच एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी गुजरात से लौटकर मुजफ्फरपुर आने वाला है। इसके बाद एसटीफ ने मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर के बाहर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे सदर पुलिस को सौंप दिया है। सदर पुलिस उससे घटना में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानक...