मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को खबड़ा रोड में शैलेश स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों व मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मौके पर पुजारी अजित झा और यजमान के रूप में श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद राजीव पंकू शामिल हुए। इससे पहले अखाड़ाघाट से खबड़ा रोड स्थित दुर्गा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वार्ड पार्षद के मुताबिक वहां 40 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए प्रतिमा की स्थापना की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...