मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अमेरिका की शिपिंग कंपनी में काम करने वाला खबड़ा का मर्चेंट नेवी कर्मचारी निवासी यश राज (25) पिछले पांच महीने से चीन के शंघाई स्थित जियांग्शू में डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। यश पर आरोप है कि उन्होंने शंघाई में स्थानीय नागरिक से मारपीट की। लेकिन, यश की मां सीमा सिंह को आशंका है कि साजिश रचकर उसके पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मित्रों ने उसे फंसा दिया है।

यश का विवाद और गिरफ्तारी बीते जनवरी से कंपनी का जहाज शंघाई बंदरगाह पर लंगर डाले हुए था। मां सीमा सिंह ने बताया कि यश यश अमेरिकी शिपिंग कंपनी एमएसी में कार्यरत है। वह पहले दूसरी कंपनी में था। उसे पुरानी कंपनी से बकाया रुपये मिले। इसके बाद उसके पाकिस्तानी और बांग्लादेशी दोस्त 28 फरवरी की रात उसे शंघाई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए ले गए। प...