सोनभद्र, मई 25 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगरपंचायत के संविदा सफाई कर्मियों ने सोमवार की सुबह अचानक काम ठप कर आंदोलन शुरू कर दिया। आरोप था कि उन्हे लगभग दो माह से वेतन का भुगतान नही किया गया जिससे उनके सामने गम्भीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।अनपरा महावीरी चौराहे पर काम ठप कर नारेबाजी कर रोष जता रहे सफाई कर्मियों की सूचना तत्काल अधिकारियों व संविदाकार तक पहुंची तो संविदाकार ने मौके पर पहुंच उन्हे समझाने का प्रयास किया। बाद में पांच जून से पूर्व भुगतान करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और साफ सफाई का कार्य शुरू हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...