सोनभद्र, जून 5 -- अनपरा,संवाददाता। राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संध इंटक ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को महाप्रबन्धक कार्यालय दुद्धीचुआ में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा मौखिक आदेश के बाद भी क्रियान्वयन शून्य है। परियोजना में अराजक तत्वों द्वारा आवासों का ताला तोड़ कर कब्जा किया जा रहा है जिससे श्रमिकों में भारी असंतोष ब्याप्त है। चिकित्सीय व वरीयता अधार पर आवास के हकदारों को आवास नही मिल पा रहा है। खदान क्षेत्र में पानी का छिड़काव, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, आवासीय कालोनी की सुरक्षा, सार्वजनिक जगहों एवं आवासीय परिसर में सीसीटीवी कैमरे, आवासीय परिसर में गेट बना कर रात्रि पाली में सुरक्षा विभाग द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था ,सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने आदि पर भी कोई कार्रवाई नही हुई।...