आगरा, फरवरी 16 -- ऊंट गली परिवार की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ खप्पर पूजा कर भगवान भोलेनाथ को प्रसाद लगाकर और आरती कर किया गया। भंडारे में दोपहर से ही दूर-दूर से भक्तों का आना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में अभिषेक गुप्ता, शालू, रोहित परमार, प्रथम अग्रवाल, अनुज, ननित परमार, मंगल कुमार, शैंकी, सूरज गुप्ता आदि भक्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...