चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत खप्परसाई में एक पोल्ट्री दुकान में ट्रक घुस जाने से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, शनिवार भोर लगभग 4 बजे एक ट्रक चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में खप्परसाई के पास ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे एक पोल्ट्री दुकान में घुस गया। जिससे दुकान में रखे पोल्ट्री मुर्गा-मुर्गी के साथ सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दुकानदार सोमाय सिंह देवगम ने बताया कि शुक्रवार को रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे मुझे बताया गया कि दुकान में एक ट्रक घुस गया है। आकर देखा तो दुकान में रखे सारे सामान क्षतिग्रस्त मिले। उन्होंने बताया कि यदि हम लोग दुकान में रहते तो ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.