गढ़वा, जून 24 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बत्तो कला गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से ओमप्रकाश यादव का खपरैल मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना में घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल सहित घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री सहित घर में रखा अनाज भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। भुक्तभोगी ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे के बाद अचानक उनके खपरैल मकान में आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख घर में रखी मोटरसाइकिल, कपड़े, बर्तन, अनाज और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की त...