गिरडीह, मार्च 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के चंपापुर पंचायत के महेशमरवा गांव में शुक्रवार की देर रात अचानक एक खपरैल के घर में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने से घर में रखे बिचाली, धान, लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। अगलगी से घर भी पूरी तरह जलकर खत्म हो गया। भुक्तभोगी गुलाब राय ने कहा कि अगलगी से लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया है। भुक्तभोगी ने शनिवार को गांडेय थाना में आवेदन देकर किसी अज्ञात व्यक्ति पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। गुलाब राय ने पुलिस से आरोपियों की तलाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को उक्त घर के सभी परिजन घर में बैठे हुए थे। इसी क्रम में घर से अचानक आग की लपेटे उठने लगी। घर में अगलगी देखकर सभी परिज...