लातेहार, अप्रैल 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अलौदिया पंचायत के सरलाही गांव में खपरैल मकान गिरने से दबकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगुआ तुरी के रूप में की गई है। घटना रविवार देर रात की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात भोजन करने के बाद वे रोज की तरह अपनी खपरैल झोपड़ी में सोने चले गए। इसी दौरान अचानक झोपड़ी धराशाई हो गई और वे उसके मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक का पुत्र दूसरे प्रदेश में भट्ठा में काम करने गया हुआ है। बताया गया कि मृतक के पुत्र के लौटने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इधर, मृतक परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने प्रशासन से पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.