धनबाद, जून 18 -- बलियापुर। राजाबस्ती में बुधवार को अहले सुबह सनातन हेंब्रम के खपरैल घर में आग लग जाने से कपड़े, बर्तन, राशन आदि सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। खबर पाकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। तबतक आग की लपटें भयावह हो चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...