खपरैल के मकान में लगी आग से नगदी और गृहस्थी राख
मिर्जापुर, जून 19 -- ड्रमंडगंज हिंदुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव में बुधवार की रात एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में खपरैल के मकान में आग लग गई। नगदी समेत गृहस्थी का सामान जल गया। संयोग ठीक था कि घर के अंदर दो बच्चों के साथ सो रही मां की नींद खुल गई। तीनों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
घटना का विवरण लहुरियादह गांव में पन्नालाल का मकान है। देर शाम भोजन करने के बाद सभी सोए थे। रात अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। घटना के समय पन्ना लाल की पत्नी सोनू देवी अपने दो बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थी। घर में आग की लपटें उठने पर अचानक महिला की नींद खुली तो देखा कि घर धूं धूं कर जल रहा है। आनन फानन में दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाला और शोर मचाने लगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.