गिरडीह, मार्च 14 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसाय पंचायत के नईटांड़ गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नईटांड़ निवासी रामचंद्र राम के खपड़ैल घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि घर सहित घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित मनोज राम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भी काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। बताया जाता है कि दोनों परिवार अत्यंत गरीब हैं। रामचंद्र राम की पत्नी घर के ब...