कुशीनगर, मार्च 25 -- कुबेरस्थान। प्राचीन शक्तिपीठ खंहवार माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के छठें दिन भक्तों का माता रानी के पूजन व दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद लेने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शक्ति पीठ खंहवार माता मंदिर में माता रानी के पूजन दर्शन के लिए भक्तों के आने का क्रम भोर से शुरू हो गया, जो अपने हाथों में सिंदूर, चुनरी, नारियल, गुड़, लौंग आदि पूजन सामग्री लेकर स्वच्छ मन से पूजन दर्शन कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कल्याण छापर, शिवपुर बाजार, बालखंडी, कठकुइयां, सखवनिया आदि गांवों के दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...