महोबा, फरवरी 20 -- खन्ना, संवाददाता। हर घर जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट को मिटाने के सरकार के प्रयास पर लापरवाही बरती जा रही है। क्षेत्र में पांच पानी की टंकियों का निर्माण होने के बाद भी लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। अकबई गांव में तीन माह सेपानी न आने से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्याओं का निस्तारण कराने में रुचि नहीं ले रहे है। जल जीवन मिशन के कार्य इन दिनों सुर्खियों में है। 30 जनवरी को अमृत कलश योजना में शामिल होने आए जल शकि्त मंत्री का काफिला चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोक लिया था। विधायक और मंत्री के विवाद के बाद गांव-गांव से जल जीवन मिशन के कार्य सुर्खियों में है। खन्ना क्षेत्र में पांच पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया मगर सभी आपूर्ति समुचित न होने के कारण ग्रामीण...