रांची, सितम्बर 19 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की ओर से शनिवार को नगड़ी प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। इससे पहले झामुमो कार्यकर्ता नगड़ी के नारो बाजारटांड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास जुटे। वहां से नगड़ी मेन रोड होते हुए विरोध जुलूस निकाला गया और प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ और खनिज संशोधन विधेयक वापस लो के नारे लगाए। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर झामुमो के केंद्रीय सचिव सह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंद किशोर मेहता, कलाम आजाद और प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के आर्थिक हितों पर बुरा असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ...