खनिज संशोधन विधेयक झारखंड विरोधी: धनंजय सिंह
गिरडीह, अगस्त 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जल्दबाजी में पास कराया गया खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 साबित करता है कि केंद्र सरकार झारखंड विरोधी है। धनंजय सिंह ने कहा कि झारखंड का खनिज, जमीन झारखंड की जैसी सभी बातों को सिरे से नकार कर यह दुर्भाग्यपूर्ण कानून बनाया गया है। यह झारखंडियों के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से प्रदेश के विकास और आम लोगों के हित में चल रही कल्याणकारी योजनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- खनिज संपदा पर राज्य का अधिकार : जकाउल्लाह मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.