धनबाद, अगस्त 21 -- संसद के मानसून सत्र में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक जयराम महतो ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि झारखंड हित के लिए खनिज संशोधन विधेयक को प्रधानमंत्री वापस लें। ऐसा नहीं करने पर झारखंड की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी और यहां की जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। विधायक ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि इस विधेयक से झारखंड का हक प्रभावित होगे। इस विधेयक के पास होने से खनिजों और खनिज-धारित भूमि पर राज्य सरकारों द्वारा अतिरिक्त कर, उपकर (सेस) या अन्य शुल्क नहीं लगाया जा सकेगा जबकि खनिज की कीमत केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों, सीमाओं और रॉयल्टी के आधार पर ही तय की जा सक...