गोड्डा, सितम्बर 18 -- झामुमो के गोड्डा जिला युवा अध्यक्ष राजेश हसदा ने कहा कि खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में 19 सितंबर को पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आह्वान पर राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजेश हांसदा ने आरोप लगाया कि नए कानून से खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर राज्यों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड पहले से ही कोयला रॉयल्टी और जमीन लगान की बड़ी बकाया राशि के भुगतान की मांग कर रहा है। ऐसे में नया कानून राज्य के आर्थिक हितों पर असर डाल सकता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: खान संशोधन विधेयक के विरोध में धरना-प्रदर्शन 19 को उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य क...