कोडरमा, सितम्बर 5 -- खनिज संशोधन कानून के विरोध में सात को प्रदर्शन, बैठक में बनी रणनीति फोटो कोडरमा 12जयनगर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में शामिल झामुमो के नेता और कार्यकर्ता।जयनगर, निज प्रतिनिधि।पश्चिमी पंचायत भवन में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कानून के विभिन्न प्रावधानों पर विचार-विमर्श करते हुए इसके विरोध में 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे खनिज संबंधी नए कानून से झारखंड जैसे खनिज संपदा वाले राज्यों के ह...