लातेहार, सितम्बर 1 -- खनिज संशोधन कानून के विरोध में झामुमो ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनीसंवाद- 6खनिज संशोधन कानून के विरोध में झामुमो ने जताया आक्रोश,आंदोलन की चेतावनीबालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रजवार गांव में सोमवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन कानून को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कानून झारखंड के हितों के विरुद्ध है। झारखंड के जल,जंगल और जमीन पर यहां के लोगों का अधिकार है। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नए कानून के माध्यम से झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ...