लातेहार, अगस्त 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड के जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा पर अधिकारों की रक्षा तथा एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो चंदवा प्रखंड कमेटी की ओर से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सांसग पंचायत के सोस एवं बुलहु तथा सेरक पंचायत के रूद गांव में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को एमएमडीआर संशोधन विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। ऐसे में राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा जरूरी है। यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार का खनन कानून झारखंड की अस्मिता पर चोट है: जानकी उन्होंने कहा कि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो झारखंड के हितो...